//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 17 जुलाई : आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत सैनिक कॉलोनी में एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें सैनिक कॉलोनीवासियों ने भड़ाना को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में सैनिक कॉलोनी की दुर्दशा न
हीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सैनिक कॉलोनी के हालात बहुत खराब हैं, न तो लोगों को पीने का पानी मिल रहा है, न बिजली। स्थानीय विधायक केवल फीता काटने का काम कर रही हैं, उनको लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। न तो पार्षद और न ही विधायक लोगों की समस्याओं को सुनने को तैयार हैं। नगर निगम के अधीन आने के बावजूद भी सैनिक कॉलोनी के हालात वहीं के वहीं हैं, लोग घरों से निकलने को मजबूर हैं। न तो बिजली समय पर आती है, न पानी और सडक़ों पर गंदा पानी जमा है, जिसके चलते लोग बहुत दुखी है। स्थानीय लोग सीवर, खड़ंजे, ट्यूबलाईट एवं बोरवैल आदि छोटे-छोटे कामों के लिए भी परेशान है। भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते अब लोग विधायक के पास शिकायत करने जाने से भी डरने लगे हैं।

No comments :