//# Adsense Code Here #//
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की देखरेख में सेक्टर 23 संजय कॉलोनी फरीदाबाद में चल रहे एक क्लीनिक पर छापा मारकर यहां से झोलाछाप दंपति को देर रात गिरफ्तार किया है। पिछले लंबे समय से यहां पर गर्भपात का अवैध धंधा चलाया जा रहा था तथा स्वास्थ्य विभाग ने यहां से भारी मात्रा में गर्भपात की दवाइयां भी बरामद की है। डॉक्टर ने इस क्लीनिक को सील कर दिया है तथा पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
दिखाई दे रही है महिला और उसका पति सेक्टर 23 संजय कॉलोनी में मंजू क्लीनिक के नाम से सेंटर चलाते थे। बताया जाता है कि इस क्लीनिक पर गर्भपात भी करवाया जाता था। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव भगत व बल्लभगढ़ के एसएमओ डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में कल देर रात छापा मारा। छापा के दौरान टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के अलावा भारी पुलिस बल भी मौजूद था। इस क्लीनिक के बाहर कोई भी बोर्ड नहीं लगा हुआ था। जबकि एक घर के अंदर यह क्लीनिक चलाया जा रहा था। छापामारी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से गर्भपात करने की काफी दवाइयां भी बरामद की। जब दंपति से उनकी प्रेक्टिस करने की डिग्रियां मांगी गई तो दोनों ही कोई भी डिग्री पेश नहीं कर सके। कार्यवाही का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव भगत की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि इस घर में अवैध रूप से गर्भपात की दवाइयां दी जाती है। विभाग ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर जब इस मंजू हेल्थ केयर क्लीनिक पर भेजा तो उन्होंने ना केवल बल्कि उसे गर्भपात की दवाइयां दी। बल्कि उसके गर्भपात करने की तैयारियां भी कर ली। डॉक्टर संजीव भगत की माने तो पिछले लंबे समय से यहां गर्भपात का गोरखधंधा चल रहा था। डॉक्टर संजीव भगत की माने तो पकड़े गए दम्पति झोलाछाप डॉक्टर है ओर उनके पास कोई भी डॉक्टरी प्रेक्टिस करने की डिग्री नहीं है।

No comments :