HEADLINES


More

मीडिया की खबर का बडा असर, एसडीएम ने लतीपुर गांव के विकास से संबंधित सभी अधिकारियों को लगाई फटकार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 7 May 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
मीडिया द्वारा  प्रमुखता से खोली गई फरीदाबाद की पृथला विधानसभा के गांव लतीपुर में हरियाणा सरकार के दावों की पोल का बडा असर देखने को मिला है, जिसपर बल्लभगढ के एसडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने गांव के विकास से संबंधित सभी अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी को सख्त निर्देश दिये कि एक महीने के अंतर्गत यानि 7 जून तक गांव लतीपुर की अधिकतर समस्याओं का समाधान होना चाहिये। इस बीच एसडीएम राजेश कुमार प्रजापति
ने पत्रकारों से बात करते हुए वादा किया कि आने वाली 7 जून तक गांव की अधिकतर समस्यायें पूरी कर दी जायेंगी, इतना ही नहीं इस बीच गांव में एक सरकारी कैंप भी लगाया जायेगा जिसमें बिजली, पानी, स्कूल, और अन्य सुविधाओं से संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
बता दें कि लतीपुर गांव में आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी एक भी मूलभूत सुविधा नही है, इतना ही नहीं गांव में एक दो पक्के मकानों को छोडकर सभी कच्चे घास फंूस से बने हुए कच्चे मकान हैं। गांव में बिजली के खंबे नहीं है तो न स्कून न स्वास्थ्य केन्द्र और न हीं आंगनबाडी केन्द्र हैं। 

No comments :

Leave a Reply