//# Adsense Code Here #//
यूपी के सीतापुर जिले में आदमखोर कुत्तों का आतंक लगातार जारी है. इस पर लगाम कसने के लिए पुलिस अपनी कमर कस चुकी है. कई बच्चों की जान जाने के बाद ड्रोन और नाइट विजन कैमरों से इलाके में नजर रखी जा रही है. पुलिस और प्रशासन ने आवारा कुत्तों को पकड़ने और मारने का काम शुरू कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना सीतापुर कोतवाली के गुजर ग्राम सभा के पीरपुर और बुढाना गांव में हुई. यहां आदमखोर कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला बोल कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बच्चों को इलाज के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई.
दूसरी घटना खैराबाद थाना क्षेत्र के महसिंघपुर और चौबेपुर गांव की है. यहां 6 वर्षीय गीता पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, चौबेपुर गांव के बाहर साइकिल से स्कूल जा रही एक किशोरी को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इन घटनाओं से इलाके में दहशत बानी हुई है.

No comments :