//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद सेक्टर 12 हुडा सभागार में एक निजी अस्पताल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ मिलकर जन्म से मूक और बधिर बच्चों के लिये कॉकलियर इम्प्लांट योजना के तहत स्वर स्वागतम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की। कार्यक्रम में दूर दराज से पहुंचे करीब 160 बच्चों ने कॉकलियर इम्प्लॉट के लिये पंजीकरण करवाया, वहीं कॉकलियर इम्प्लांट योजना का लाभ उठा चुके बच्चों और माता - पिता के अनुभव सांझा किये।
जन्म से मूक और बधिर बच्चों के लिये आशा की किरण बनकर आयी सरकार की कॉकलियर इम्प्लांट योजना गरीब और असमर्थ परिजनों के लिये मील का पत्थर साबित हो रही है। इस कडी में आज फरीदाबाद सेक्टर 12 हुडा सभागार में एक निजी अस्पताल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और रैडक्रॉस के साथ मिलकर जन्म से मूक और बधिर बच्चों के लिये कॉकलियर इम्प्लांट योजना के तहत स्वर स्वागतम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मंत्रालय के आला अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि भारत सरकार ने कॉकलियर इम्प्लांट योजना के तहत पूरे देश में अब तक करीब 1145 बच्चों को लाभ पहुंचाया है जिनका जीवन सफल हो गया है। जिसके लिये सरकार अभी भी लगातार प्रयासरत है और आज इस कार्यक्रम में करीब 160 बच्चों को पंजीकरण करवाये हैं जो पांच से कम उम्र के है और सुनने व बोलने की क्षमता नहीं हैं उन्हें मुफ्त में कॉकलियर इम्प्लांट लगाया जायेगा। इस कार्यक्रम में उन बच्चों से भी मुलाकात की है जो इस योजना का लाभ उठा चुके हैं ऐसे 30 बच्चों का सफल कॉकलियर इम्प्लांट रहा है, उनके और उनके परिजनों के अनुभव भी सांझा किये हैं। भारत सरकार का एक बजट के अनुसार 500 बच्चों का लक्ष्य है मगर इसमें अन्य विभाग और संस्थायें भी अपनी भागीदारी निभा रही है इसलिये जागरूकता के चलते भारत सरकार अपना लक्ष्य भी बढायेगी, सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।

No comments :