HEADLINES


More

संजना का केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 May 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
संजना का केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन
फरीदाबाद, 8 मई। केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-3 की छात्रा संजना का केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन में अन्डर-17 ग्रुप में चयन हुआ है। संजना ने रोहतक में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर विजय ने बताया कि 22 से 26 जून तक रोहतक में आयोजित होने वाले नेशनल कोचिंग कैम्प में  पहले संजना कोचिंग लेगी और उसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार संजना राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर एस-जे-फाईव के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर मानव रचना स्पोर्ट्स एकाडमी के निदेशक सरकार तलवार एवं कोच कमल ने संजना को बधाई दी है।

No comments :

Leave a Reply