HEADLINES


More

अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, चार दोस्तों की अॉन स्पॉट मौत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 16 March 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फतेहाबाद के गांव चोबारा के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो तालाब में जा घुसी। इस हादसे में कार से शादी से लौट रहे चार युवकों की मौत हो गई। गांववालों ने चारों के शव कार के अंदर से निकाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
फतेहाबाद के धौलू में एक शादी का कार्यक्रम था। इस शादी समारोह में शामिल होने के बाद अनेक पुत्त राजेंद्र बिश्नोई धौलू, कुलदीप सिंह सैनी मोहल्ला हिसार ,प्रवीण कुमार गांव बलियाली ,सोनू पुत्र प्यारेलाल मिल गेट हिसार वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव चोबारा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गांव के तालाब में घुस गई। गांववालों ने जब तक सभी को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके। वे गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

No comments :

Leave a Reply