//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के सिविल हस्पताल में आज दोपहर अचानक तीसरी मंजिल पर तेज धुँआ निकलने लगा जांच करने के बाद पता चला की यह आग बंद पड़ी पुरानी लिफ्ट में शॉट सर्किट की वजह से लगी है आनन - फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गयी मौके और पहुंची दमकल की गाडी ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. लेकिन धुँआ तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर एमरजेंसी में फ़ैल गया. जिसके चलते एमरजेंसी में दाखिल मरीजों को वहां से बाहर निकाला गया. हस्प्ताल के डाक्टर ने बताया की यह आग पुरानी लिफ्ट में शॉट सर्किट के कारण लगी है जिसका धुँआ एमरजेंसी तक पहुंच गया था इसलिए मरीजों को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया की स्तिथि काबू में है.

No comments :