HEADLINES


More

वीएसएस द्वारा निर्मित 13 शौचालय विद्यार्थियों को किए समर्पित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 3 March 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वीएसएस जैसी संस्थाओं की समाज को जरूरत है। वे यहां बल्ल ागढ़ में लड़कियों के स्कूल में वैश्य समन्वय समिति द्वारा बनाए गए 13 शौचालयों का उदघाटन करने आए थे। इस अवसर पर उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, हरियाणा भाजपा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा व पार्षद दीपक चौधरी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने में वैश्य समाज का अहम योगदान है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बात चाहे स्कूल की हो या धर्मशाला की या औषधालय की, वैश्य समाज के लोग हर क्षेत्र में समाजसेवा के लिए अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि 4500 लड़कियों के स्कूल में 13 शौचालय बनाकर वीएसएस ने पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में भी इस प्रकार के कार्य होने चाहिए।

No comments :

Leave a Reply