//# Adsense Code Here #//
मुख्यमंत्री उडऩदस्ता द्वारा जाँच में बिना एनओसी के कुबेर बिल्डर की टुकड़ों में रजिस्ट्री करने के मामले में चार तहसीलदार पूरी तरह से फँस गये। बल्लभगढ़ तहसील के 4 तहसीलदारों के खि़लाफ़ अवैध रजिस्ट्री करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 2014 में तहसीलदार नरेश जोवाल, रणविजय सिंह, विरेंद्र और एक नायब तहसीलदार चेतराम ने बिन एनओसी के रजिस्ट्ररी कर दी थी, जिस मामले में चारों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सीएम फ़्लाइंग द्वारा जाँच रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी गई थी जिसके के बाद बड़ी कार्यवाई हुई है।

No comments :