HEADLINES


More

नए साल का पहला दिन रहा कोहरे के नाम, फरीदाबाद लिप्त रहा सफेद चादर में

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 January 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
 नए साल के इस्तकबाल में मौसम ने सफेद चादर।फरीदाबाद में इस ठंड के मौसम का पहला दिन कोहरे के नाम रहा। सुबह लोग उठे तो सारा फरीदाबाद कोहरे के चादर में लिपटा हुआ नजर आया  और लोग अपनी अपनी गाड़ियों को धीमी रफ़्तार पर चलाने को मजबूर नजर आये । अब देखना हैं कि इस कोहरे का असर दिन में 11 कितने बजे तक लोगों को देखने को मिलगा| इस कोहरे का यह नजारा सुबह करीब आठ बजे का नजारा हैं !

 सफ़ेद चादरों में लिपटे हुए का यह नजारा फरीदाबाद के के नशनल हाईवे नंबर 2 का है। इस सड़क पर  लोग दिन के 8 बजे भी अपनी -अपनी गाड़ियों में लाइट जला  कर चल रहे हैं। दरअसल और दिनों  मुकाबले आज सुबह तापमान में भी गिरावट देखी गई। आज सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि 10 बजे के बाद यह तापमान बढ़कर 14 हो गया। लोगों का कहना हैं की आज पूरे शहर में कोहरा काफी ज्यादा हैं और इतना ज्यादा  हैं कि  आमने सामने के लोग एक -दूसरे को दिखाई नहीं दे रहे,  इस बाबत गाड़ियों कि लाइटे जला कर चलानी पड़ रहीं हैं , आज कोहरा इतना जाएदा हैं गाड़ियां कोहरे की वजह धीमी रफ़्तार में  चल रहीं हैं।

No comments :

Leave a Reply