HEADLINES


More

समय के साथ युवाओं की सोच भी बदल रही है

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 January 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
समय के साथ युवाओं की सोच भी बदल रही है। अब नए साल पर बड़ी संख्या में युवा कहीं घुमने जाने की बजाए समाज में सकारात्मक कार्य कर खुशी बटोर रहे हैं। नया प्रयास संस्था के पदाधिकारियों ने नए साल के पहला सप्ताह ऐसे कॉलोनियों व स्लम में जाकर बीता रहे हैं। जहां सुविधाओं से वंचित बच्चे अधिक संख्या में है। वे उनके बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर उनके सपनों को पंख लगा रहे हैं। 

पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
संस्था के सदस्यों ने बाटा चौक के नजदीक स्थित स्लम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जब बच्चों ने कागज पर कल्पनों के रंग भरे तो उनकी खुशी देखते बन रही थी। ये बच्चे मूलभूत सुविधाएं से वंचित हैं। लेकिन इनमें चित्रकारी व गायन की प्रतिभा देख सभी दंग थे। स्लम में रहने वाली 9 साल की अंजलि ने बताया की पेंटिंग  करना उसे अच्छा लगता है। इसके लिए कभी-कभी  रद्दी में कुछ पेपर और कलर मिल जाता है। उसी  से प्रैक्टिस करती है। 

No comments :

Leave a Reply