HEADLINES


More

फरीदाबाद में पूर्व सरकारों के गड्ढे भर रही है बीजेपी -अमन गोयल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 January 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद: जो दल अपनी सरकार में लोगों को पानी और शौचालय तक नहीं दे पाए उन्हें बीजेपी सरकार के काम पर बोलने का कोई हक नहीं है  और बीजेपी सरकार पूर्व सरकारों के गड्ढे भरने का काम कर रही है | ये विचार युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने इंद्रा कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए इतने बड़े स्तर पर ट्यूबवेल लगाने के लिए ग्रांट दी है। अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए चाहे जितने भी ट्यूबवेल लगाने पड़ें,पानी की समस्या को हर हाल में खत्म किया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले कुछ समय में फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक मीठे पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी जिसके लिए वाटर बूस्टिंग पंप भी लगाए जा रहे हैं।  अमन गोयल ने इस मौके पर स्थानीय निवासियों की मांग पर धर्मशाला का सर्वे कर मरम्मत का भी आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा की हर गली में एलईडी लाइटें लगाने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।  इस मौके पर गोपाल शर्मा, बंटी सरदार, इंद्रजीत कौर, लेखराज मेहरा, संजीव सैनी, रविंद्र सिंह, रमन कपूर ,हर्ष कुमार, खुशीराम, कैलाश शर्मा, विनोद,निशांत और दलजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्य
क्ति मौजूद रहे। 

No comments :

Leave a Reply