//# Adsense Code Here #//
गुजरात चुनाव के बाद से ही दलित नेता जिग्नेश मेवाणी राष्ट्रीय राजनीति में छाप बना चुके हैं. पहले प्रचार के दौरान फायरब्रांड भाषण, उसके बाद बडगाम विधानसभा सीट पर जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग. जिग्नेश लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मंगलवार को नई दिल्ली में संसद मार्ग के पास जिग्नेश की हुंकार रैली प्रस्तावित है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने रैली को इजाजत नहीं दी है.
जिग्नेश मेवाणी और उनके समर्थक इसके बावजूद भी रैली करने पर अड़े हुए हैं. अभी हाल ही में महाराष्ट्र में हुई हिंसा में जिग्नेश मेवाणी और छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में शिकायत दर्ज हुई है. इसके अलावा भी अभी हाल में मेवाणी के एक बयान ने काफी चर्चा बटोरी थी.

No comments :