//# Adsense Code Here #//
दिखाई दे रहे कैमरे और लॉउडस्पीकर फरीदाबाद के भनकपुर गांव में दिखाई दे रहे हैं, जहां आज से राष्ट्रगान की शुरुआत हुई है।इस कार्य की शुरुआत आज विधायक टेकचंद शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रान्त सहसम्पर्क प्रमुख गं
गा शंकर मिश्र ने विधिवत रूप से की । गांव के सरपंच सचिन ने माना कि अपने गांव में इस तरह की शुरुआत उन्होंने के डीएनए कार्यक्रम से प्रेरित होकर किया है। गांव के सरपंच सचिन की मानें तो हर रोज सुबह 8 बजे राष्ट्रीय गान बोला जायगा। पूरा गांव जिस तरह आज राष्ट्रीय गान के सम्मान में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा उसी प्रकार हर सुबह जो भी गांव वासी जहाँ होगा वही उसे राष्ट्रीय गान की धुन लाउडस्पीकर के माध्यम से सुनाए पड़ेगी और सम्मन में रुक कर 52 सकेंड देश के सम्मान में खड़े होंगे ।
विधायक ने कहा कि सरपंच ने जो काम किया है वह सराहनीय है और गौरव की बात बताया यही उन्हें अन्य पंचायतों को भी अच्छे कार्य करने की प्रेरना दी। उन्होंने अपने विधानसभा के सभी सरपंचों से भी इस तरह का कार्यक्रम अपने गांवों में शुरू करने की अपील की।

No comments :