HEADLINES


More

गुजरात के गधों पर हरियाणा की केबिनेट, विधायक और सांसद करेंगे यात्रा - अशोक तंवर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 January 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
 हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अशोक तंवर फरीदाबाद में  रैली क ो संबोधित करने पहुंचे, इस रैली को विकल्प रैली का नाम दिया गया,
जिसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों सहित दर्जनों दिग्गज नेता मौजूद रहे। रैली में हजारों की तादात में पहुंचे लोगों ने दुबारा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अशोक तंवर को बधाई दी। तंवर ने रैली में मंच से भाजपा और ईनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के गधे हरियाणा में आने वाले हैं जिनपर सवार होकर बीजेपी के विधायक मंत्री यात्रा निकालेंगे। वहीं तंवर ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार में आने के बाद सभी बुजुर्गों की पेंशन 3 हजार की जायेगी। 
वीओ- अशोक तंवर को दूसरी बार कांगे्रस से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनने का तोहफा उस वक्त मिला जब फरीदाबाद में प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी द्वारा विकल्प रैली में पहुंचने पर हजारों की भीड ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें दी। अशोक तंवर दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद फरीदाबाद में पहली रैली को संबोधित करने पहुंचे और हजारों लोगो की उमडी भीड को देखकर गदगद हो गये। प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी द्वारा आयोजित की गई विकल्प रैली में फरीदाबाद से कांग्रेस सरकर में पूर्व मंत्री एसी चौधरी और निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीआर ओझा सहित दर्जनों दिग्गज नेता मौजूद रहे। विकल्प रैली का आयोजन जनता के लिये किया गया है और बताया कि जनता के पास कांग्रेस के अलावा कोई भी विकल्प नहीं हैं क्योंकि कांंग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता को और उनकी जरूरतों को साथ लेकर चल सकती है।
पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सोंपी है उसे वो पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभायेंगे। अब प्रदेश में भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं जनता अब कांग्रेस को लाना चाहती है इसलिये उन्होंने तय किया है कि आने वाली 16 17 और 18 जनवरी को प्रदेश के अलग अलग शहरों में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे। वहीं तंवर ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में फरीदाबाद बर्बाद हो गया, प्रदेश बर्बाद हो गया और पूरा देश भी बर्बाद हो गया बस इस बर्बादी से देश को बचाना है,, वहीं तंवर ने भाजपा पर तिखी प्रक्रिया करते हुए कहा कि 2019 चुनावों में गुजरात के गधे हरियाणा में आने वाले हैं जिनपर हरियाणा की केबिनेट, विधायक और मंत्री सवार होकर यात्रा निकालेंगे।

No comments :

Leave a Reply