HEADLINES


More

प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, घर के पास ही कार में मिली बॉडी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 January 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
रोहतक के गांव खेड़ी साध में लोगों की नए साल की पहली सुबह उस वक्त खराब हो गई, जब यहां एक युवक की हत्या कर दी गई। डेड बॉडी घर लगभग 100 मीटर दूर एक कार में पाई गई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या की वजह पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। 
घटना सुबह करीब 4 बजे गांव खेड़ी साध की है, जब गांव के लोगों ने गाड़ी में ड्राइवर सीट पर एक युवक की डेड बॉडी पड़ी देखी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने लगभग पौने घंटे बाद मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

No comments :

Leave a Reply