HEADLINES


More

ए.टी.एम बदलकर फ्राड करने वाले आरोपी को दबोचा सुलझाई 6 वारदात

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 January 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
क्राईम ब्रांच सैन्ट्रल ने ए.टी.एम बदलकर फ्राड करने वाले आरोपी को दबोचा सुलझाई 6 वारदात व एक अन्य आरोपी को पकड बरामद की दो मोटरसाइकिल।
 पुलिस आयुक्त डॉक्टर हनीफ कुरेशी के दिशा निर्देश पर प्रभारी क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का विवरणः-
समीर और मुस्तकीम पुत्र अब्दुल सुभान निवासी गांव बागोर थाना चांद हट पलवल।
प्रभारी क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल ने बताया आरोपी को फरीदाबाद एरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एटीएम फ्रॉड की छह वारदात सुलझाई गई है आरोपी ए.टी.एम मशीन के अंदर जाकर किसी भी व्यक्ति के एटीएम से अपना ए.टी.एम बदल लेता था। और फिर उसके ए.टी.एम से पैसे का लेनदेन करता था।
उन्होंने बताया कि आरोपी इन वारदातों को कई दिनों से अंजाम दे रहा था और पहले भी कई बार इस तरह के फ्रॉड के मुकदमों में जेल भी जा चुका है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि इन वारदातों को करने में उनके और भी साथी हैं जो उनका साथ देते थे। अभी आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी बकाया है। आरोपी को आज पेश अदालत करके जुडिशल नीमका जेल भेजा गया है। आरोपी से 18000 रुपए बरामद किए गए हैं।
प्रभारी क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल व उनकी टीम ने एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार।
उपरोक्त वारदात के अलावा क्राइम ब्रांच सैन्ट्रल ने एक आरोपी बिट्टू पुत्र बलवीर निवासी गांव सीवान सुनहरा राजस्थान को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी को 04.01.2018 को उपरोक्त मुकदमा में गिरफ्तार किया गया था। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी ने दो वारदात को करना कबूल किया है। आरोपी नशे के लिए मोटरसाइकिल की चोरी करता था। जो आरोपी को आज पेश अदालत किया जहां से उसे जिला जेल नीमका भेजा गया आरोपी से दो मोटरसाइकिल ैचसमदकवत च्सने बरामद की गई है।

No comments :

Leave a Reply