HEADLINES


More

पैसे के लेनदेन को लेकर फरीदाबाद में दुसरे दिन टैंट मालिक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 2 December 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका| घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक की है| युवक को पैसे देने का लालच देकर बुलाया गया था| पुलिस इसे हत्या की वारदात मानने से साफ़ इंकार कर रही है| पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा| दो दिन के अंदर फरीदाबाद में पैसे
का लालच देकर हत्या कर शव फेंकने का यह दूसरा मामला है| पटना के प्रॉपर्टी डीलर को यहां बुलाकर भी हत्यारों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी| लेकिन दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं| 
अस्पताल में भीड़-भरा नजारा फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल की मोर्चरी के बाहर का है, जहां फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाले भगवंत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है| दरअसल पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाला भगवंत टैंट का काम करता था| मृतक के भाई देवेंदर की मानें तो कल उसका भाई 10-11 बजे घर से निकला और उसने बताया कि उसे खाना नहीं खाना| उसने फ़ोन करके बताया कि उसे किसी से अपनी कमेटी की पेमेंट लेनी है और उसे फोन करके बाटा चौक पर बुलाया गया है| उसके बाद जीआरपी थाने से फ़ोन आया कि भगवंत का शव मिला है| देवेंदर की मानें तो उसके भाई का शव रेलवे ट्रैक से दूर था तथा उसके गले को दबाने और कान के पास चोट के निशान हैं| देवेंदर की मानें तो पसे के लेनदेन को लेकर उसके भाई की हत्या की गई है| जबकि पुलिस इसे इत्तफाकन मौत बता रही है| लेकिन ना तो यह एक्सीडेंट है और ना ही आत्महत्या| यह सिर्फ हत्या है|

No comments :

Leave a Reply