HEADLINES


More

व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द में प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन बांटी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 December 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द में प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन बांटी
गांव सीकरी फरीदाबाद स्थित श्री वृद्धावास सोसायटी (रजि)द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम एवं लॉयस क्लब फरीदाबाद डेफोडिल द्वारा प्रयोजित व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र में उतिर्ण 23 कमजोर वर्ग की लड़कियों को प्रमाणपत्र बंाटे गये एवं उच्च अंकों से उतिर्ण प्रशिक्षणार्थीयों को सिलाई मशीनें पुरुस्कार में बांटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रार्षद ठाकुर शैलेन्द्र सिंह रहे जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्यमी रवि बौहरा ने की।  संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी आरडी शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभियान कौशल भारत कुशल भारत एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं को सार्थक करते हुए इस कार्यक्रम को शुभारम्भ किया गया था और संस्था का उद्देश्य कमजोर वर्ग की लड़कियों को स्वावलम्बी बनाना है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए संस्था की समाजकल्याण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए लड़कियों को नसीहत दी कि आज उनके लिए हर क्षेत्र में व्यापक समभावंनाएं है और वो जो भी कार्यक्षेत्र चुने उसमें बेहतर प्रदर्शन करें और उन्होंने यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की सचिव समाजसेविका रेखा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ संस्था की गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक रोशनी डाली व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
संस्था के मुख्य संरक्षक आईसी सिंद्यल व कार्यकारणी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं अतिथि गण का शॉल व माला द्वारा स्वागत किया। सिलाई मशीने सुरेश शर्मा, प्रसिद्ध कवि सरदार मंजित सिंह, लॉयन विजय बुद्धिराजा के सौजन्य से बांटी गई।
कार्यक्रम का समापन संस्था के महासचिव श्री अनील अरोड़ा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में रेखा शर्मा, मधु सहगल, काजल अरोड़ा, सुखपाल सिंह, सुन्दरलाल गर्ग, रितिक शर्मा की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दाऊजी सिंह, एनके भल्ला, सुरेश शर्मा, तिलक राज शर्मा, गोलडी बरेजा, जयपाल सिंह, अरुण आर्य, अनुराग भाटी, मोतीराम, रमेश, भूपेन्द्र सिंह, अजय ग्रोवर, सुनील आंनद, एमएस अरोड़ा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply