HEADLINES


More

मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है र्दुघटना का शिकार निकिता

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 December 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
अरावली इंटरनेशन बस की स्कूल द्वारा कुचली गई 11 वीं की छात्रा निकिता अस्प्ताल में जिंदगी और मौत के  बीच जूझ रही है। लेकिन इसकी परवाह न तो स्कूल प्रबंधकों को न ही जिला प्रशासन को। 12 दिसम्बर को सैक्टर-16 में के एल मेहता स्कूल जाते समय अरावली इंटरनेशनल की बस न निकिता को कुचल दिया था। 11 वीं की छात्रा तब से जिंदगी की जंग लड़ रही है और अस्पताल में उपचाराधीन है। जिस स्कूल की बस की शिकार निकिता हुई और जो उसकी इस हालत के लिए जिम्मेदार है, उसके प्रबंधकों ने उसके ईलाज व परिजनों को दिलासा देने व मुआवजा देने में कोई दिलचस्पी न दिखाकर मानवता को शर्मशार कर दिया है। प्रशासन व पुलिस को चाहिए कि स्कूल बसों को बेलगाम घोडे की तरह चलाने वाले बस चालकों व प्रबंधकों के खिलाफ कडी कार्रवाही अमल लाएं, ताकि फिर किसी अभिभावक  को इस तरह की परेशानी व दर्द न झेलना पड़े।

No comments :

Leave a Reply