//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में आज से शुरू हो रही इको ग्रीन योजना को हरी झंडी दिखाने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को आज नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। हालात ऐसे बन गए की लगभग एक से डेढ़ घंटे तक केंद्रीय मंत्री इस परियोजना को हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना नहीं कर पाए। बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कर्मचारियों को उनकी समस्याओ का समाधान करने का आश्वाशन देकर इस योजना को हरी झंडी दे कर शुरुआत करने में कामयाब रहे। लेकिन कर्मचारियों ने आरोप लगाया की एक तरफ बीजेपी दीपवाली पर चाइनीज माल न खरीदने का प्रचार करती है वही दूसरी और यही बीजेपी सरकार चाइना के इतने बड़े पोरोजेक्ट को लाकर सैकड़ो परिवारों को बेरोजगार करना चाहती है।
सैकड़ों की संख्या में सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं यह लोग फरीदाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी हैं जो आज फरीदाबाद में इको ग्रीन के तहत शुरू की जा रही परियोजना का विरोध कर रहे हैं। दरअसल में आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को इस परियोजना की शुरुआत के लिए हरी झंडी दिखानी थी लेकिन केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखाने के लिए जब नगर निगम सभागार पहुंचे उनसे पहले इस परियोजना की शुरुआत करने की सूचना पा कर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी मौके जा पहुंचे और निगम सभागार को पूरी तरह से घेर लिया कर्मचारियों का साफतौर पर कहना था कि एक ओर जहां सरकार चाइना का विरोध करती है वही चाइना की कंपनी ईको ग्रीन के साथ मिलकर कार्यक्रम कर रही है उनके मुताबिक इस कंपनी के फरीदाबाद में काम शुरू करने के बाद सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे और इसी बात का विरोध कर रहे हैं काफी देर तक सफाई कर्मचारी को लेकर हंगामा करते रहे मौके पर भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे।

No comments :