HEADLINES


More

फरीदाबाद क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ. ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 December 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ. ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी।  पुलिस आयुक्त डॉक्टर हनीफ कुरेशी के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुये निरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी क्राईम डी.एल.एफ. की टीम ने करीब एक सप्ताह पहले मुजेसर एरिया में हुये खदेडू उर्फ राधेश्याम निवासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद के मर्डर की गुत्थी को सुलझाकर निम्नलिखित आरोपीयों को गिरफ्तार कर बडी कामयाबी हासिल की।
पकड़े गए आरोपियों का विवरणः-
1. आशीष पुत्र सुभाष चन्द शर्मा निवासी मकान न. डी.सी. 285 रतिराम मार्ग डबुआ कालोनी सारन फरीदाबाद।
2. प्रकाश पुत्र लालाराम निवासी गाॅव खन्हेडा जिला अलीगढ़ यू.पी. हाल डबुआ कालोनी फरीदाबाद।
3. कर्मबीर उर्फ नरवेश पुत्र विरेन्द्र निवासी गाॅव कोष्ठा जिला महाराजगंज यू0पी0।
4. पायल पत्नी मृतक खदेडू उर्फ राधेश्याम निवासी गाॅव कोष्ठा जिला महाराजगंज यू0पी0।
वारदात का तरीकाः-
        आरोपीयान ने सख्ती ये पूछने पर बताया कि कर्मबीर ने व मृतक राधेश्याम की पत्नी पायल के कहने पर प्रकाश व आशीष ने मिलकर कर्मबीर द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार खदेडू उर्फ राधेश्याम की हत्या की। जिसके बदले कर्मबीर ने प्रकाश व आशीष को खदेडू की हत्या करने के बाद डेढ लाख रूप्ये देना तय किया था। जो इसी लालच में दिनांक 04.12.17 को प्रकाश व आशीष ने मृतक खदेडू को योजना के तहत बी.बी.एम. पब्लिक स्कूल गाजीपुर रोड पर बुलाया और अपनी मोटर साईकल पर बैठाकर गाॅव बाजडी के खेतों मे ले गये। जहा प्रकाश पहले से ही मौजूद था। वहा से कुछ दुर चलने के बाद सुनसान खाली जगह पर पेशाब करने के बहाने प्रकाश व आशीष ने मोटरसाईकल रोक ली। प्रकाश व आशीष ने पहले से ही योजना के तहत अपने साथ ली चुन्नी का फंदा डालकर मृतक खदेडू की दो बार गला घोंटकर हत्या कर दी। पुछताछ पर मालुम हुआ कि आरोपी कर्मबीर उर्फ नरेवेश ने गाॅजीपुर रोड पर एक कास्मैटिक की दुकान किराये पर की हुई थी। वही पर कर्मबीर का आरोपिया पायल से सम्पर्क हुआ और दोनों का प्रेम प्रसंग चलने लगा इसी प्रेम प्रसंग के चलते आरोपिया पायल ने अपने पति खदेडू को रास्ते से हटाने के लिए यह प्लान बनाया था।


No comments :

Leave a Reply