HEADLINES


More

मुकबधिर बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 3 December 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 3 दिसम्बर। विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर बार एसोसिएशन फॉर द वेलफेयर ऑफ हैंडीकैंप संस्था के स्कूल में संस्था द्वारा मुकबधिर बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बॉली बॉल, कैरम, मेढक़ दौड़, कंचा दौड़, रस्साकसी, बैडमिंटन आदि का आयोजन किया गया। संस्था के कार्यालय अधीक्षक धनीराम शर्मा ने बताया कि संस्था के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध बुजुर्गों के लिए अपोलो हॉस्पिटल के द्वारा हड्डी चेकअप कैंप का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी सी.पी. अरोड़ा, महासचिव कामेश कुमार, बसंती अरोड़ा, सुमन चावला, रेखा यादव, पूनम गांधी, दीपा शर्मा, ज्योति प्रकाश शर्मा आदि ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर मुखबधिर बच्चों का हौंसला बढ़ाया।

No comments :

Leave a Reply