HEADLINES


More

आरोपियों की गिर तारी व हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्रर से मिले लोग

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 December 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 14 दिस बर : गांव मवई में रेत माफिया व भूमिया द्वारा गांव मवई के ही एक परिवार की दो महिलाओं से मारपीट करने व जबरने उनके मकान को तोडऩे वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में आज पीडित परिवार सहित गांव के लोग पुलिस कमिश्रर कार्यालय में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को कुछ लोगों ने इंद्रजीत व गांव की रहने वाली 2 महिलाओं से मारपीट की थी जिसका मुकद्दमा भी थाना खेडी पुल में दर्ज करवाया गया था लेकिन पुलिस की मिलीभगत के कारण आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की कि, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीडितों को अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पीडित इंद्रजीत ने बताया कि इन आरोपियों में एक आरोपी सतबीर भाटी है जोकि रेत माफिया व भू माफिया है। उसके खिलाफ उत्तरप्रदेश के विभिन्न थानों में भादंस की धारा 302 व 307 सहित 19 आपराधिक मामले दर्ज है। इंद्रजीत ने बताया कि उसके पास लाइसेंसी हथियार है जिन्हें दिखाकर व गांव वालों तथा पीडितों को धमकाता है। उन्होंने पुलिस कमिश्रर से अपील की कि वह उन हथियारों का लाइसेंस रद्द करें। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही पलवली में जो नरसंहार हुआ था कहीं उसकी पुनरावृति न हो इसलिए उनका लाइसेंस रद्द किया जाए और आरोपियों के खिलाफ स त से स त कार्रवाई कर पीडितों को इंसाफ दिलाया जाए। इंद्रजीत ने कहा कि आरोपी उन्हें व उनके परिवार वालों को धमकी देते रहते हैं कि हमारे खिलाफ कई मुकद्दमें दर्ज है पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड सकती। पीडितों ने पुलिस कमिश्रर से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों के हथियारों का लाइसेंस रद्द कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। 

No comments :

Leave a Reply