HEADLINES


More

रोड सैफ्टी क्यूंज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के दुसरे राऊंड की परीक्षा का सफल आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 December 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
रोड सैफ्टी क्यूंज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के दुसरे राऊंड की परीक्षा का सफल आयोजन।
  पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरेशी के दिशा निर्देश पर श्री विरेन्द्र विज डी.सी.पी ट्रैफिक के नेत्रत्व में सैफ्टी क्यूज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के दुसरे राऊंड की लिखित परिक्षा का आयोजन हुआ।
आज दिनांक 15.12.17 को समय 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक श्री विरेन्द्र विज भा.पु.से., डी.सी.पी. टैªफिक की अध्यक्षता में, श्री रविन्द्र सिहं ए.सी.पी. टैªफिक की देखरेख में इसका आयोजन किया गया।

डी.सी.पी श्री विरेन्द्र विज ने बताया कि जिला फरीदाबाद को तीन जोनों में बांटा गया है। जिनमें सैन्ट्रल जोन (थाना सराय ख्वाजा, सैक्टर 31, ओल्ड, सैन्ट्रल, भूपानी व खेडीपुल) व एन0आई0टी0 जोन (थाना सूरजकूण्ड, एस0जी0एम0 नगर, एन0आई0टी0, कोतवाली, मुजेसर, सारन व सैक्टर 55) तथा बल्लबगढ़ जोन (थाना सदर बल्लबगढ़, शहर बल्लबगढ़, तिगॉव, छायंसा व सैक्टर 7) बनाये गये थे।
टैªफिक क्यूंज में चार लेवल बनाये गये थे। तीन लेवल तक के विधार्थी इस परीक्षा में भाग लेना होता है। पहला लेवल कक्षा तीन से पांचवी तक, दुसरा लेवल में कक्षा छटी से ऑठवी, तीसरे लेवल में कक्षा नौ से बारवी तक। एन.आई.टी. जोन के सभी स्कूलों की दुसरे राऊंड की लिखित परिक्षा ’’जीवा पब्लिक स्कूल, सैक्टर 21बी. फरीदाबाद’’ में कराई गई। जिसमें कुल 2255 विधार्थी परीक्षा में भाग लिया।
सैन्ट्रल जोन के सभी स्कूलों से दुसरे राऊंड की परीक्षा ’’डैनस्टी इन्टरनैशनल स्कूल, सैक्टर 28 फरीदाबाद’’ में आयोजित की गई। इसमें 1413 बच्चें ने भाग लिया। तथा बल्लबगढ़ जोन के सभी स्कूलों की दुसरे राऊंड की परीक्षा ’’डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, वीटा प्लांट के सामने बल्लबगढ़ में संपन हुई जिसमें 1635 बच्चों ने भाग लिया।

           श्री विरेन्द्र विज ने बताया कि इस परीक्षा में प्रत्येक जोन से 12 स्कूल चुन्ने गए है तीनो जोनो से 36 स्कूल चुन्ने गए है। इसके बाद तीनो जोनो के 36 स्कूलों के बीच में कुछ समय बाद जिला स्तरीय ट्रैफिक क्यूॅज कंपीटशन आयोजित किया जाएगा।

             श्री विरेन्द्र विज ने आज की परीक्षा के लिए जीवा, डी.ए.वी, डैनसटी इंटरनेशनल स्क्ूल को सफल परीक्षा का अयोजन के लिए धन्यवाद किया है।


No comments :

Leave a Reply