HEADLINES


More

जैन मंदिर डबुआ कालोनी में पंचकल्याणक का शुभारंभ धुमधाम से हुआ

Posted by : pramod goyal on : Friday, 24 November 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । आदि नाथ दिगम्बर जैन मंदिर डबुआ कालोनी में पंचकल्याणक का शुभारंभ धुमधाम से हुआ। इस अवसर पर श्री अजय जैन ने झण्डा रोहण कर एवं  एस.डी.जैन ने दीप प्रज्जविल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मण्डप का उदघाटन श्री मनोज चंदन विदिषा वालों द्वारा किया गया। इस मौके पर बैण्ड बाजो, रथो एवं घुडसवारो के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें 501 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा की। कलश यात्रा में उपस्थित जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।     इस कलश यात्रा के साथ चार घुडसवार जैन ध्वजा लेकर आगे आगे चल रहे थे। दो रथो पर भगवान की प्रतिमाएं भी विराजमान थी। इनमें से एक रथ को सभी उपस्थित श्रृद्धालु खींच रहे थे।
    तत्पश्चात मुनिश्री मंगलानंद जी का प्रवचन हुआ। जिसमें उन्होंने धार्मिक श्रृद्धा एवं अंहिसा पर बल दिया। कार्यकम के पश्चात मंगल आरती आयोजित की गयी। पाण्डाल में बच्चो ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन कर जिसमें लोगों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उनका उत्साह बढ़ाया।
    इस पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में आदि धाम लाल मंदिर के प्रधान आई एस जैन, अरूण जैन दिल्ली वाले, अशोक जैन सचिव, प्रमोद जैन कोषाध्यक्ष, निर्मेश जैन युवा मंडल, विनीत जैन, गौरव जैन, सोरभ , पुुनीत, मनोज गंगवाल, मुकेश जैन, योगेश, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।



No comments :

Leave a Reply