HEADLINES


More

बड़े बाकायेदारों के विरूद्ध कर वसूली के लिए सम्पत्ति कर यूनिटों को किया सील

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त श्रीमती सोनल गोयल द्वारा बकाया कर वसूली के मामले में दिखाए गए कड़े तेवरों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। निगमायुक्त के निर्देश पर निगम के तीनों जोनों में कराधान विभाग के कर्मचारियों की अनेकों टीमें बड़े बाकायेदारों के विरूद्ध कर वसूली के लिए सम्पत्ति कर यूनिटों को सील करने की कार्यवाही बड़ी तेजी से कर रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह कर वसूली के काम में ढ़िलाई बरतने पर नगर निगम के ओल्ड जोन मंें कार्यरत एक लिपिक विजय सिंह को निग्मायुक्त के द्वारा निलम्बित भी किया गया है।

         श्रीमती सोनल गोयल ने आज यहां बताया कि नगर निगम प्रशासन जहां शहरवासियों को सफाई, जलापूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाईटें आदि मूलभूत सुविधाएं समय पर बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध ह,ै वहीं बकाया करों की वसूली करने में और अधिक कड़े कदम उठाने से भी नहीं हिचकिचाएगा। उन्होंने बताया कि निगम के तीनों जोनों में इन्फोर्समेन्ट दस्तों का गठन कर दिया गया है, जो 50 हजार रूपए या इससे अधिक बकाया करों की वसूली के लिए हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही करेंगे। निगमायुक्त ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वह अपना-अपना बकाया कर समय पर जमा करवाएं जिससे कि उन्हें नगर निगम के द्वारा की जा रही कार्यवाही के कारण अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।

             उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 30 संपत्ति करों यूनिटों को सील किया गया है,  जिनके विरूद्ध लगभग एक करोड़ पचास लाख रूपए की राशि बकाया पड़ी हुई है जबकि 16  यूनिटों से लगभग 28 लाख 70 हजार रूपए की बकाया कर की राशि सीलिंग कार्यवाही के दौरान वसूल की गई है।

No comments :

Leave a Reply