HEADLINES


More

वकील सुभाष गुप्ता के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
हिसार में एसपी आवास के पास मंगलवार को सीनियर वकील सुभाष गुप्ता के मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बुधवार को खुलासा करते हुए हिसार रेंज के आईजी ओपी सिंह ने बताया कि सुभाष गुप्ता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं के समधी पवन बंसल ने कराई थी।
 गौरतलब है कि मंगलवार को कुछ युवकों ने सुभाष गुप्ता पर हमला कर उन्हें सुआनुमा हथियार से मार दिया था। बुधवार को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पवन बंसल की बेटी की शादी सुभाष गुप्ता के बड़े बेटे रोज गुप्ता से हो रखी है। रोज गुप्ता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील है।
  पिछले कुछ समय से पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। जिसके चलते रोज गुप्ता की पत्नी पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में कई दफा पंचायत भी हुई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बताया जा रहा है कि पवन बंसल ने इससे पहले हुई पंचायत में सुभाष गुप्ता को धमकी भी दी थी.

No comments :

Leave a Reply