HEADLINES


More

इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 24 जनवरी - विद्यार्थियों को ऑटोमेशन तकनीकों से अवगत करवाने के दृष्टिगत वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बिजली उद्योग में प्रयुक्त होने वाली पीएलसी, एचएमआई और एससीएडीए प्रणालियों तथा नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यशाला के समापन कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को नए अनुसंधानों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पर आधारित शिक्षा से बाहर निकलते हुए अपनी सोच का दायरा बढ़ाना चाहिए और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रतिदिन हो रहे नए अनुसंधानों की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अध्ययन को प्रयोगात्मक बनाये और प्रयोगशाला में कार्याें को अधिक समय दें। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष, संस्थान प्रो. संदीप ग्रोवर तथा कुल सचिव डॉ. संजय कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यशाला इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार अहूजा की देखरेख में आयोजित की गई। प्रो. अहूजा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्युुत उद्योग में प्रयुक्त हो रही नवीनतम प्रणाली को लेकर जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि विद्युत क्षेत्र में स्वचालित तकनीक जैसे पीएलसी, एचएमआई और एससीएडीए का उपयोग निरंतर बढ़ा है और इस विषय से जुडे़ इंजीनियर्स को तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान होना बेहद जरूरी है।

No comments :

Leave a Reply