HEADLINES


More

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के काम में तेजी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
  फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के काम में तेजी आनी शुरू हो गई है।   फ
        श्री बंसल के अनुसार आज की इस बैठक में निग्मायुक्त के इलावा (एफ.एस.सी.एल. के सलाहकार एन.के. कटारा, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी परियोजना के सलाहकार श्याम मेंहदीरत्ता, आई.टी. कंसलटेंट महताब आलम और कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल भी उपस्थित थे।ं

रीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफ.एस.सी.एल.) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनल गोयल की अध्यक्षता में आज यहां नगर निगम सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए मैनेजमेंट कन्सलटेंट के चयन हेतू प्री-बिड बैठक का आयोजन किया गया।  इस बैठक में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों सहित 20 से अधिक कम्पनियों ने भाग लिया। एफ.एस.सी.एल. के कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी प्रतिनिधियों को  बिड डाक्यूमेंट से सम्बन्धित मांगी गई कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि आज की इस बैठक में कम्पनियों की उल्लेखनीय भागीदारी स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए काफी उत्साहवर्द्धन करने वाली भागीदारी है।  उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिड प्रतियोगिता काफी अच्छी रहेगी।  इसके बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रस्ताव भी बहुत जल्दी शुरू हो जायेंगे।

No comments :

Leave a Reply