HEADLINES


More

फरीदाबाद में गुंडों का आतंक- आटो चालक के घर में घुसकर हाथ-पैर तोड दिए

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में इन दिनों गुण्डों का इतना आतंक बढ़ गया है कि वे बिना किसी डर व भय के किसी भी घर में घुसकर लोगों पर न केवल जानलेवा हमला कर देते है, बल्कि उन्हे घर छोडने की धमकी भी देते है। शराब-गांजा व दूसरे मादक पदार्थों के अवैध धंधे से जुडे इन गुंडों का पुलिस का भी सरंक्षण प्राप्त है। इसलिए पीडि़तों की सुनवाई तक नहीं हो पाती है। ऐसा ही एक वाक्या मछली मार्किट की झुग्गी बस्ति में रहने वाले आटो चालक जानी के साथ भी हुआ है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की है।
 अस्पताल के बिस्तर पर अधमरी हालत में पड़ा हुआ यह आटो चालक जानी है, जो सैक्टर-22 के पास बनी मछली मार्किट की झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता है। बीती रात आधा-दर्जन से अधिक बदमाश इसके घर में घुस आये और पत्नी को डरा-धमका चुप करा दिया। वे जानी को अपने साथ बहार ले गये और उस पर जमकर तलवार व लाठियों से हमला किया। जानी को अधमरी हालत में छोडकर हमलावर फरार हो गए। जानी पर किस कदर हमला किया गया है, यह बताने के लिए तस्वीरे ही काफी है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाही तो दूर इस गरीब परिवार की सुनी तक नहीं है।
 पीडि़त की पत्नी की माने तो ये लोग मादक पदार्थो का अवैध धंधा करते है और पहले भी उन पर हमला कर चुके है। वे चाहते है कि उनकी झुग्गी पर कब्जा कर लें । वे छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं। इसकी शिकायत वे संबंधित पुलिस थाने से लेकर पुलिस आयुक्त तक को दे चुके है। लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई है। आखिर वे जाएं तो कहां।

No comments :

Leave a Reply