HEADLINES


More

अन्र्तराष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेले में लगेगा लीगल एड सर्विश का भी स्टाल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हे प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से क्या नीतियां के बारे में बताने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय लीगल एड सर्विश का स्टाल हर बार की तरह इस बार भी अन्र्तराष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेले में लगाने जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायधीश इन्द्रजीत मेहता का कहना है कि बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि उनके क्या कानूनी अधिकार है और उन्हे कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इस स्टाल का मकसद ऐसे लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। जिला न्यायालय प्रागंण में लीगल एड सर्विश का अलग से कार्यालय है, जहां उन्हे मुफ्त कानूनी सलाह दी जाती है। गरीब व्यक्ति जो अपने लिए वकील का प्रबंध करने में असमर्थ है, उसे कुछ निर्धारित शर्तो के आधार मुफ्त वकील भी उपलब्ध कराया जाता है।

No comments :

Leave a Reply