//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में गणतंत्र दिवस की सुबह का आगाज भारी बारिश व ओलावृष्टि से
हुआ। कुछ जगह जब लोग सुबह घरों से निकले तो सफेद चादर बिछी हुई मिली।
प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हुई, जबकि कुछ जगह भारी ओलावृष्टि हुई। मौसम
विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन भर भारी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी, सिरसा और करनाल में ओले गिरे। हिसार के मिर्जापुर गांव में 6 से 10 इंज मोटी परत जम गई। इतनी तेजी से
ओले गिरे की खेतों में कुत्ते, बिल्ली व पशु-पक्षी मरे मिले हैं।
सुबह 6.30 बजे भारी ओलावृष्टि से मिर्जापुर गांव की गलियां बिल्कुल शिमला की गलियों जैसी दिखने लगी। वहीं हिसार में एक ट्रांसफार्मर पर बिजली भी गिरी है। प्रदेश में 35 से 40 किलोमीटर की गति वाली ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख पश्चिम से बदलकर पूर्व की तरफ से हो गया
है, जिसने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार दोपहर तक मौसम साफ होने की संभावना जताई
जा रही है।
सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ओले गिरने से गेहूं की फसल भी नीचे धंस गई है।

No comments :