//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 25 जनवरी - वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के करियर परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों
को विदेशों में उच्चतर शिक्षा के विभिन्न अवसरों की जानकारी देने के
उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया।
प्रकोष्ठ
द्वारा स्थानीय जेमबोरी एजुकेशन के सहयोग आयोजित सेमिनार में उच्चतर
शिक्षा में विकल्पों तथा अवसरों को लेकर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया
गया, जिसमें विद्यार्थियों विदेशों शिक्षण संस्थानों में दाखिले की
पात्रता, प्रक्रिया तथा भविष्य में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
सेमिनार करियर परामर्श प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता की देखरेख में
आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के सदस्य नेहा गोयल तथा
भारत भूषण ने किया।
जेमबोरी
एजुकेशन के महाप्रबंधक श्री हरप्रीत सिंह ने प्रबंधन और इंजीनियरिंग के
लिए जरूरी जीआरई तथा जीमैट जैसी प्रतियोगी प्रतियोगिताआंे की तैयारी के लिए
उपयोगी टिप्स दिये, जिससे विद्यार्थी देश और विदेशों के प्रतिष्ठित शिक्षण
संस्थानों में आसानी से दाखिला पा सकते है। सेमिनार में एमबीए और
इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान
श्री हरप्रीत सिंह ने करियर को लेकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया
तथा उनकी शंकाओं का निवारण किया।

No comments :