//# Adsense Code Here #//
कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हुई हिमस्खलन की ताजा घटना में 6
जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 6 अन्य को बचा लिया गया है. बेहद खराब मौसम और
बर्फबारी से कश्मीर घाटी की हालत खराब है. जगह-जगह बर्फीले तूफान या
हिमस्खलन का सिलसिला जारी है.
बुधवार सीमा के पास गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन की घटना में कई जवान
दब गए थे. तीन जवानों के शव निकाल लिए गए हैं. इस घटना में एक जेसीओ सहित
छह जवानों को बचा लिया गया है. इसी इलाके में कल हुई हिमस्खलन की एक और
घटना में सेना का एक निगरानी वाहन लापता हो गया था. इस घटना में भी अब तक
तीन जवानों के शव हासिल किए गए हैं.

No comments :