//# Adsense Code Here #//
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्र्रेस की ओर से मानव विद्या निकेतन स्कूल
बल्लबगढ़ के 150 छात्रों को दंगल फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर रोटरी ग्रेस
के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी ने सभी बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि
''बेटा-बेटी एक समान - बेटी भी करती है कुल का नामÓÓ। अत: जिस तरह पहलवान
महावीर सिंह फौगाट ने बेटियों गीता व बबली को महिला पहलवान बनाकर उन्हें
ट्रेनिंग देकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसी तरह लड़कियों को भी खूब पढऩा चाहिए, खेलों
में भाग लेकर अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। बच्चों के साथ ग्रेस के
अन्य पदाधिकारी पवन गुप्ता, अरुण बजाज, योगेश अग्रवाल, हरीश मित्तल, सतीश
गुप्ता, विजय गुप्ता, अलका चौधरी सहित मानव सेवा समिति के महासचिव कैलाश
शर्मा, महिला सदस्य राजराठी, सीमा मंगला, सलाहकार राजकिशोर गुप्ता,
प्रिंसिपल दिव्या चंदा, मंजू चौधरी, बीना गुप्ता आदि ने भी फिल्म देखकर
छात्रों का हौंसला बढ़ाया।

No comments :