//# Adsense Code Here #//
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भले ही एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, लेकिन इस
फिल्म की पात्र मुन्नी की तरह ही कराची में एक ऐसी भारतीय लड़की है जो भारत
में अपने परिवार के पास लौटने का सालों से इंतजार कर रही है। यह लड़की न
बोल सकती है और न ही सुन सकती है। 'एदी फाउंडेशन' नामक संगठन के फैसल एदी
का कहना है, 'पंजाब रेंजर्स उसे 13 साल पहले हमारे पास लाया था।'
पाकिस्तानी अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार फैसल ने कहा, 'सालों से हम उसके परिवार अथवा शहर के बारे पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वह लौट सके।' इस लड़की को पहले लाहौर स्थित 'एदी सेंटर' में लाया गया था और बाद में कराची स्थित एक आश्रय गृह में भेज दिया गया। यहां बिलकिस एदी ने इस लड़की का नाम 'गीता' रखा और अब इस लड़की के बहुत करीब हो गई हैं।

No comments :