//# Adsense Code Here #//
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटी द्वारा की गई नई वार्डबंदी को
लेकर राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभी से आपत्ति उठानी शुरू कर दी
है। हालांकि नई वार्डबंदी का अभी अधिकृत रूप से खुलासा नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय
है कि फरीदाबाद नगर निगम में मतदाताओं की संख्या बढ़ जाने के कारण 35
वार्डों को अब 40 किया जाना है। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि नए वार्ड
बनाने की जो खबरें आ रही हैं, उससे निगम क्षेत्र का स्वरूप ही बिगड़ जाएगा,
जो पहले 35 वार्ड थे और उनमें रहने वाले लोगों के पहचान पत्र, आधार कार्ड,
बैंक खातों तथा राशनकार्ड आदि पर उन वार्डों के नंबर अंकित हैं, अब उन
वार्डों को अगर नया नंबर आवंटित होगा तो नगरिकों को सरकारी कार्यों में
भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिस मतदाता के किसी अधिकृतपत्र पर
वार्ड नबर पांच लिखा है और अब उसे वार्ड नंबर सात कर दिया गया तो सरकारी
दस्तावेजों की सही पुष्टि कैसे होगी। इस बात को लेकर लोगों में संशय है।
वार्ड
गठन के लिए गठित कमेटी को मतदाता संख्या बढऩे के कारण वार्ड बढ़ाने थे तो
उन्हें नया नंबर दिया जाना चाहिए ताकि केवल नए पांच वार्डों में आने वाले
लोगों को ही परेशानी होगी, किंतु अब तो पूरे 40 वार्डों के लोगों को दिक्कत
होनी है।
पूर्व
मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है
कि पुराने वार्डों की क्रम संख्या को न छेड़ा जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय
सत्ताधारी दल के नेता राजनैतिक कारणों से बदले की भावना से ऐसा कराकर
लोगों को परेशानी पैदा कर रहे हैं।

No comments :