//# Adsense Code Here #//
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शंघाई में भारतीय समुदाय को संबोधित
करते हुए कहा कि वह पिछले 30 सालों से अटके काम पूरा करने में जुटे हैं,
इसीलिए उनकी आलोचना हो रही है। पीएम ने विदेश यात्राओं को लेकर आलोचना करने
वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर देश के लिए काम करना गुनाह है, तो
वह ऐसा गुनाह करते रहेंगे।
करीब 7000 भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विदेश यात्राओं को लेकर आलोचना करने वालों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि मोदी विदेश क्यों जाता है। अगर ज्यादा काम करना गुनाह है, तो सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए यह गुनाह करना मुझे मंजूर है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश तेजी से तरक्की कर रहा है और दुनिया भर की एजेंसियां इस बात की पुष्टि कर रही हैं।
'मेरा हर पल देशवासियों को समर्पित'
पीएम ने कहा, 'मेरा संकल्प है कि मेरा हर पल, मेरा कण-कण... सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए है। एक साल में जो बोया है, उसे सींचने के लिए भी तो टाइम चाहिए। यही काम अगर मैं पांचवें साल करता, तो यह काम कब होता? मैं आखिरी साल किसी काम के लिए विदेश जाता, तो क्या वे लोग यकीन करते? मेरी आलोचना काम करने के लिए हो रही है। आलोचना करना तो ठीक है, पर शक करना नहीं।'
'भारत पर दुनिया को भरोसा नहीं था'
पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया उनके ऊपर इसलिए भरोसा कर रही है, क्योंकि भारत में पूर्ण बहुमत की सरकार है। पीएम ने कहा, 'पूर्ण बहुमत वाली सरकार के कारण भारत पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। जिन लोगों को लगता है कि मोदी एक साल से यही काम कर रहा है, वे भूल रहे हैं कि दरअसल मैं 30 साल से अटके पड़े काम पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं। 30 सालों से देश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं थी, इसलिए भारत के ऊपर दुनिया को भरोसा नहीं था।'

No comments :