HEADLINES


More

अगले महीने टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान को हराने वाले बांग्लादेश का दौरा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप-2015 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराने वाली टीम इंडिया अगले महीने यानी जून में इस देश का दौरा करने जा रही है। विश्व कप के बाद दोनों देशों की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश ने पिछले महीने पाकिस्तान को वनडे और टी-20 में तगड़ी पटखनी दी थी। बीसीसीआई ने इस दौरे को हरी झंडी दिखा दी है। टीम इंडिया के इस बांग्लादेश दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
सीरीज का एकमात्र टेस्ट 10 से 14 जून तक फतुल्लाह में खेला जाएगा। इसके बाद 18, 21 और 24 जून को वनडे होंगे और ये तीनों ही मैच ढाका में खेले जाएंगे। बारिश की आशंका के चलते हर वनडे के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।
टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल
जून 7 : टीम इंडिया बांग्लादेश पहुंचेगी।
जून 8 और 9 : प्रैक्टिस सेशन
जून 10-14 : पहला टेस्ट
जून 15, 16 और 17 : प्रैक्टिस सेशन
जून 18 : पहला वनडे (जून 19 रिजर्व डे)
जून 20 : प्रैक्टिस सेशन
जून 21 : दूसरा वनडे (जून 22 रिजर्व डे)
जून 23 : प्रैक्टिस सेशन
जून 24 : तीसरा वनडे (जून 25 रिजर्व डे)
जून 26 : टीम इंडिया की वापसी

No comments :

Leave a Reply