//# Adsense Code Here #//
लगता है चुनावों के बाद हासिये पर आई कांग्रेस को अच्छे व साफ छवि के नेता नहीं मिल रहे है। इसलिए कांग्रेस पार्टी राज्य में दुष्चरित्र नेताओं को सम्मलित कराकर अपनी पीठ थपथपा रही है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने एक ऐसे इनेलों नेता को कांग्रेस में जोरशोर से शामिल कराया है, जिसका रिकार्ड फरीदाबाद के सैक्टर-7 थाना में दुष्चरित्र लोगों की फैरिस्त में सबसे ऊपर है। अब सवाल यह उठता है कि जिस नेता को इनेलों ने ही ठुकरा दिया हो, उसे गले लगाने की कांग्रेस व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की क्या राजनैतिक मजबूरी रही है। इस नेता को इनेलों ने जिला युवा अध्यक्ष पद से इस लिए हटा दिया था कि उसके कारनामें हाई कमान तक पंहुच गए थे। मोटे ब्याज पर लोगों को पैसा देना और फिर उसे वसूलने के लिए सभी प्रकार हथकंडे अपनाना ही इस नेता का काम है। खेर काम-धंधा तो सभी नेता करते है, कोई प्रोपर्टी डिलिंग करता है तो कोई मोटे ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। लकिन मारपीट के मामले कम ही लोगों के सुनने को मिलते है। और फिर पुलिस रिकार्ड स्वयं इस बात का गवाह है कि किसी भी व्यक्ति को एक- दो अपराधिक मामलों के कारण दुष्चरित्र की श्रेणी में नहीं डाला जाता है।
हम तो यहीं कहगें कि यह पार्टी का अपना अंदरूनी मामला है। लेकिन कांग्रेस उसके दिग्गज नेता ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल कराकर जनता को क्या संदेश देना चाहते है, यह समझ से परे की बात है।

No comments :