//# Adsense Code Here #//
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की सरकार में भारतीय मूल की
प्रीति पटेल को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सोमवार को रोजगार मंत्री
बनाया गया।
इस बार के चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली अपनी कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार की कैबिनेट को कैमरन अंतिम रूप देने में लगे हैं। हाल में हुए आम चुनाव में एसेक्स की विथम सीट से उम्मीदवार रहीं प्रीति अपने प्रतिद्वंद्वी को बडे़ अंतर हराकर दोबारा चुनी गई हैं।
प्रीति से पहले रोजगार मंत्रालय का जिम्मा महिला सांसद ईस्टर मैकवी के हाथों में थी। 43 वर्षीय सांसद प्रीति ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, ‘कार्य और पेंशन विभाग में रोजगार मंत्री के तौर पर नियुक्ति वाकई में खास बात है।’
हालांकि लंदन में जन्मी प्रीति कार्य और पेंशन विभाग की प्रमुख नहीं होंगी लेकिन उन्हें पहले के कोषागार मंत्री से प्रोन्नत कर कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की इंडियन डायस्पोरा चैंपियन के तौर पर मानद जिम्मेदारी आगे भी निभाती रहेंगी या नहीं।

No comments :