HEADLINES


More

आपदा प्रबन्धन के लिए किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण फरीदाबाद के प्रधान व उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने जिला वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि आपदा प्रबन्धन के विषय में ज्यादा से ज्यादा स्कूली बच्चों व आमजन को जागरूक किया जाए जिसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारियों समेत विषय विशेषज्ञों को अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार करने का कार्य सौंपा है ताकि आपदा आने पर जान और माल का कम से कम नुकसान हो। इसलिए उन्होंने सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश कर दिए है ताकि निश्चित समय सीमा में आपदा प्रबन्धन प्लान तैयार किया जा सके।
    इसी कड़ी में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण फरीदाबाद के विषय विशेषज्ञ डॉ. एम.पी. सिंह ने  आपदा प्रबन्धन पर विद्यार्थियो,अध्यापकों व समाजसेवियों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा,जीवा पब्लिक स्कूल,डीपीएस सैक्टर-19 व जॉन एफ किनेडी सैक्टर-28, में भूकम्प के समय होने वाली हलचलों में होने वाले नुकसानों से कैसे बचा जाए,इस स्कूल के कमरों से खुले मैदान में किस प्रकार से निकला जाए और अपनी सुरक्षा किस प्रकार से की जाए इस पर विस्तृत जानकारी दी व प्रैक्टीकल मॉक ड्रिल भी कराई ।
    डॉ. एम.पी. सिंह ने बताया कि प्रकृति के प्रकोप से बचा तो नहीं जा सकता लेकिन जागरूकता से अपनी जान-माल की रक्षा की जा सकती है। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका ने जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से सभी विद्यालय,महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में डिजास्टर रिलिफ फोर्स बनाने की अपील की। जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफरेंस को अधिकृत किया गया।
   

No comments :

Leave a Reply