//# Adsense Code Here #//
कोलकाताप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में तृणमूल कांग्रेस के एमपी और
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से करोड़ों रुपये के शारदा घोटाले के सिलसिले में
पूछताछ की। मिथुन ने एजेंसी को भरोसा दिया वह उस पैसे को लौटा देंगे, जो
शारदा ग्रुप ने उन्हें दी थी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मिथुन से यहां इस
हफ्ते पूछताछ की गई और उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग कानून के प्रावधानों के
तहत दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार बयान दर्ज कराने के दौरान मिथुन ने
एजेंसी के अधिकारियों को कई डीवीडी, सीडी और आर्टिकल दिए जो शारदा समूह के
ब्रांड एम्बैस्डर रहते हुए उनके पास थे। सूत्रों के मुताबिक मिथुन ने
जांचकर्ताओं को बताया कि समूह के साथ उनके संबंध प्रोफेशनल थे और उनका किसी
को धोखा देने या ठगने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी
घोटाला हुआ उससे उनका कोई संबंध नहीं है। मिथुन ने इस बारे में अपने सभी
पर्सनल व ऑफिशियल रेकॉर्ड ईडी को सौंपे। करीब 3 घंटे की पूछताछ के दौरान
मिथुन ने यह भी कहा कि इस घोटाले में ठगी में जो भी कथित तौर पर दो करोड़
रुपये से कम की राशि उन्हें मिली है, उसे भी वह जमा कर देंगे। जानकारी की
मुताबिक मिथुन ने ईडी से कहा कि असल में उन्होंने शारदा समूह के बनाए गए
प्रमोशनल विडियो और विज्ञापनों में अभिनय किया और यह उनके कॉन्ट्रैक्ट का
हिस्सा था।

No comments :