//# Adsense Code Here #//
आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता को कर्नाटक हाई कोर्ट ने बड़ी राहत
दी है. कोर्ट ने विशेष अदालत के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें
पूर्व मुख्यमंत्री को 4 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. इसके साथ ही खबर है कि
वह 17 मई को एक बार फिर तमिलनाडु की कमान संभालेंगी.
खबरों के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम सोमवार शाम तक इस्तीफा दे सकते हैं. जबकि डीए केस में बरी होने के बाद जयललिता 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद जयललिता के समर्थकों के बीच जश्न का महौल है. चेन्नई में पूर्व सीएम के घर के बाहर समर्थकों का हुजूम है. मिठाइयां बंट रही हैं और नारे लगाए जा रहे हैं. कोर्ट ने जयललिता समेत सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया है.
'यह न्याय की जीत है'
कोर्ट के फैसले के बाद जयललिता ने कहा, 'यह न्याय की जीत है. यह उन लोगों की हार है जो मेरी और एमजीआर की विरासत को बदनाम करने की साजिश रच रहे थे. यह मेरी नहीं बल्कि सच की जीत है. यह तमिलनाडु के लोगों की जीत है.'
जयललिता ने आगे कहा कि जिस तरह सोने की शुद्धता की जांच होती है, वैसे ही उनकी भी जांच की गई. पूर्व मुख्यमंत्री ने साथ देने के लिए प्रदेश के लोगों का धन्यवाद किया है. डीएमके पर आरोप लगाते हुए जयललिता ने कहा कि चुनाव के जरिए उन्हें हरा पाने में असफल होने के बाद डीएमके ने उनके करयिर के खिलाफ साजिश रची, लेकिन आखिरकार उन्हें न्याय मिला.

No comments :