HEADLINES


More

सुभाष चंद्र बोस के गनर रहे स्वतंत्रता सेनानी जगराम पंचतत्व में विलीन

Posted by : pramod goyal on : Sunday 13 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद बोस के गनर रहे गुड़गांव जिला के गांव बादशाहपुर निवासी स्वतंत्रता सैनानी जगराम का शनिवार को निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे। उन्हें स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी समिति ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

अंतिम विदाई के दौरान प्रशासनिक की ओर से नायब तहसीलदार सुशील कुमार, सिविल लाइंस थाना प्रभारी वेदप्रकाश, अर्जुन नगर पुलिस चौकी प्रभारी मोहन सिंह के अलावा पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। पुलिस की टुकड़ी द्वारा शस्त्र झुकाकर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी को सलामी दी।

स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल तथा महासचिव सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में जगराम को पैर व हाथ में गोली लगने के बावजूद भी उन्होंने अंतिम समय तक लड़ाई में भाग लिया।


No comments :

Leave a Reply