HEADLINES


More

हरियाणा के सभी जिलों में कोरोना जाँच के लिए कैंप लगेंगे

Posted by : pramod goyal on : Saturday 31 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। सितंबर महीने में केस कम होने से राहत मिली थी, लेकिन अक्तूबर माह में कई केस सामने आए। लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मनोहर सरकार अगले दो हफ्तों में कैंप लगाकर कोरोना सैंपल इकट्‌ठे करेगी। इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों में सिविल सर्जन को कैंप लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए हैं।


शुक्रवार को प्रदेश में 1661 नए मरीज मिले हैं। 12 मरीजों की मौत हुई थी। गुड़गांव व हिसार में सबसे ज्यादा 3-3 मौत हुई थीं। पंचकूला में 2, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सिरसा में 1-1 मौत हुई है। अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 165838 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या 1819 हो गई है। एक दिन में 1179 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 151839 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवरी दर 91.76% है। दिल्ली से लगते गुड़गांव और फरीदाबाद को छोड़ दें तो हिसार में कोरोना के केस सबसे ज्यादा मिल रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply