HEADLINES


More

सुनील मित्तल को फिर से श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट का प्रधान नियुक्त किया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday 7 September 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। समाजसेवी एवं व्यवसाई सुनील मित्तल को फिर से श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा ट्रस्ट के संरक्षक श्री महावीर प्रसाद कंसल गुरु जी ने रविवार शाम को आयोजित ट्रस्ट की चुनावी बैठक में की। उल्लेखनीय है कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट की कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था।

सुनील मित्तल के साथ ही गुरु जी ने श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के बाकी पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी जिसमें प्रमुख समाज सेवी एवं नेहरू ग्राउंड के माने हुए लोहा व्यापारी प्रदीप सिंघल को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष, मोलरबंद बदरपुर निवासी श्री बनवारी लाल गुप्ता को महासचिव, रिटायर्ड बैंक मैनेजर श्री रमेश चंद्र अग्रवाल जी को कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ लेखाधिकारी महावीर प्रसाद जैन को ट्रस्ट का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर महावीर प्रसाद कंसल गुरु जी को यह अधिकार दिया कि वह नई कार्यकारिणी की घोषणा करें। नई कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व गुरु जी ने 11 सदस्यों से उनकी इच्छा के बारे में पूछा जिसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान सुनील मित्तल ने उनको फिर से ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर जहां सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया वही विश्वास भी दिलाया कि वह ट्रस्ट के सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट शहर में पौधारोपण अस्पतालों में फल एवं दवा वितरण समय-समय पर भंडारों का आयोजन के साथ-साथ एक निशुल्क चिकित्सालय का संचालन भी करता है जहां पर जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज में उनको निशुल्क दवाएं वितरित की जाती है। ट्रस्ट प्रत्येक 2 वर्ष में शहर में विशाल धार्मिक आयोजन भी करता है तथा इस कड़ी में अभी तक श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट भव्य श्री राम कथा शिव महापुराण तथा देवी भागवत कथा जैसे भव्य आयोजन कर चुका है। रविवार को आयोजित ट्रस्ट की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रमुख उद्यमी देवेंद्र गर्ग, लाला मूलचंद मंगला, नरेंद्र बंसल, योगेंद्र कंसल, संदीप बंसल, मनीष कंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  


No comments :

Leave a Reply