HEADLINES


More

मूलचन्द शर्मा ने आज गौ सेवा धाम होडल का दौरा किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 18 September 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पलवल। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने आज गौ सेवा धाम होडल का दौरा किया इस मौके पर गौसेवा धाम में बेसहारा पशुओं के इलाज से सम्बंधित जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा की गौ सेवा से बड़ा पुण्य कार्य और कोई नही है,इसलिए गौ माता की सेवा को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। गौ सेवा धाम होडल में चल रहे पशु अस्पताल में बे


सहारा पशुओं की जिस तरीके से इलाज किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय कार्य है। गौ सेवा धाम अस्पताल की संचालिका कथावाचक चित्रलेखा को गौ सेवा के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि गौ सेवा के उनके द्वारा चलाये जा रही गौशाला का नाम आज देश के साथ साथ विदेशों में भी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वही बृजभूमि है जिसमे भगवान श्री कृष्णा ने भी गौमाता की सेवा की थी । कैबिनेट मंत्री ने गौ सेवा धाम में बेसहारा पशुओं के लिए दी गई सुविधाओं का भी जायजा लिया । देवी चित्रलेखा ने मंत्री का  स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री के साथ बृजलाल शर्मा, पारस जैन के अलावा गोसेवा धाम के सदस्य मौजूद रहे। उसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा होडल से विधायक जगदीश नायर के घर पहुंचे और उनके भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विधायक नायर के भाई स्वर्गीय राजवीर बहुत ही नेक दिल और मिलनसार थे। होडल विधानसभा में विधायक नायर के कार्यो में भी हाथ बंटाते थे। मंत्री ने विधायक नायर को सांत्वना देते  हुए कहा कि जन्म और मौत परमपिता परमात्मा के हाथ है। इस मौके पर पलवल के भाजपा जिला अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पहुँचे  ।

No comments :

Leave a Reply